Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रीन बेटल सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय बत्रा को जान से मारने की धमकी, आरोपी के विरुद्ध जुर्म दर्ज

14

सोसायटी के पानी के उपयोग से उभरा विवाद पहुंचा पुलिस थाना

दुर्ग। दीपक नगर स्थित ग्रीन बेटल सोसायटी में सोमवार की सुबह रेसीडेंशियली पानी का कमर्शियली उपयोग किए जाने से उभरा वाद- विवाद गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तब्दील हो गया। इस मामले में ग्रीन बेटल सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय बत्रा की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी विक्रम सचदेव दीपक नगर निवासी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 व 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच पर लिया है। फिरहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित संजय बत्रा 55 वर्ष ग्रीन बेटल सोसायटी दीपक नगर का निवासी है और वह सोसायटी प्रबंधन समिति का उपाध्यक्ष भी है।

बताया गया है कि 15 दिसंबर की सुबह 10:30 बजे सोसायटी में ही रहने वाले विक्रम सचदेव सोसायटी से लगे हुए डिस्प्यूटेड प्लाट पर अपने ऑफिस में टाइल्स लगाने सोसायटी के पानी का उपयोग कर रहा था। जिसे सोसायटी उपाध्यक्ष संजय बत्रा के अलावा अन्य सदस्यों द्वारा पानी लेने से मना किया गया, तो विक्रम सचदेव उत्तेजित हो उठा और संजय बत्रा को ज्यादा होशियार बनता है, कहकर उससे गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को समिति के अन्य सदस्यों ने भी देखा और सुना है। बताया गया है कि सोसायटी के पानी के उपयोग के मसले पर सोसायटी के सदस्यों द्वारा रात में ही बैठक की गई।

बैठक में सोसायटी के रेसीडेंशियली पानी को कमर्शियल उपयोग में नहीं देने का निर्णय लिया गया था। लिहाजा समिति के उपाध्यक्ष संजय बत्रा द्वारा मोहन नगर पुलिस थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रम सचदेव के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।