Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों का अध्ययन्त दल पहुंचा जयपुर, राजस्थान के ऐतिहासिक व संसदीय परंपराओं से हुए रूबरू

Untitled

जयपुर, 17 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने शैक्षणिक एवं अध्ययन भ्रमण के अंतर्गत मंगलवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा का दौरा किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से भेंट कर लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर संक्षिप्त संवाद किया तथा उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई।

पत्रकारों के दल ने विधानसभा परिसर स्थित संसदीय इतिहास एवं जनप्रतिनिधियों पर आधारित संग्रहालयों का अवलोकन किया।
अध्ययन दल ने इस दौरान राजस्थान राज्य के गठन, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा विधानसभा के गौरवशाली इतिहास की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान पत्रकारों ने विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन को नजदीक से देखा और सदन के संचालन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। अधिकारियों द्वारा संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रियाओं एवं सदस्यों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। भ्रमण के अंत में पत्रकारों ने इस अध्ययन यात्रा को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे संसदीय व्यवस्था की समझ और अधिक मजबूत हुई है, जो उनके पत्रकारिता कार्य में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा,विशिष्ठ सहायक श्री के के शर्मा, प्रेस सलाहकार श्री गोपेंद्र नाथ भट्ट, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री जितेंद्र नागेश, उप संचालक श्री राहुल सोन, सहायक संचालक श्री मनोज कुमार सिंह,श्री रमेश भार्गव तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश डहरिया आदि भी उपस्थित थे।

इसके बाद पत्रकार दल ने जयपुर में हवामहल और आमेर किला का भ्रमण भी किया। जयपुर भ्रमण के पश्चात यह दल बीकानेर और जैसलमेर का भ्रमण भी करेगा।

रीसेंट पोस्ट्स