Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा छत्तीसगढ़, यहां भयंकर घना कोहरा छाने की संभावना

thand

रायपुर: पूरा छत्तीसगढ़ इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने दो दिन तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज मौसम कैसा रहेगा|

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन किसी भी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढोतरी होगी, जिसके कारण लोगों को ठंड से हल्कि राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ इन दिनों पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है। ठंड और कोहरे के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, पेंड्रा, राजनांदगांव और जगदलपुर जिले में इन दिनों रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

वहीं पिछले 24 घंटे में दुर्ग का सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अंबिकापुर का सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं मैनपाट में तो तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर का 8.3, पेंड्रा रोड का 7, जगदलपुर का 9.7, राजनांदगांव का 10 और बिलासपुर का 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अंबिकापुर-पेंड्रा और अमरकंटक सबसे ठंडा

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अंबिकापुर, पेंड्रा और अमरकंटक शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण मैनपाट की हालत तो और खराब है। यहां घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कितनी ठंड पड़ रही होगी।

भयंकर घना कोहरा छाने की संभावना

इसके अलवा अगर बात करें अन्य राज्यों की तो 21 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। उन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और चंडिगढ़ शामिल है।

रीसेंट पोस्ट्स