Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : 3 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, 2 दिन घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर छत्तीसगढ़ वासियों को तीन दिन बाद ठंड से राहत मिल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ में अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में तो ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने वाहन चालकों से की अपील

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी, मध्य और पश्चिम छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसके कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी। मगर आने वाले दो दिन अहम है, क्योंकि सरगुजा और बिसालपुर संभाग में घना कोहरा छाए रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां का तापमान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर का दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मैनपाट, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।