Google Analytics —— Meta Pixel

KBC की हॉट सीट पर पहुंची छत्तीसगढ़ की शिक्षिका विभा चौबे, बनी KBC के हॉट सीट तक पहुंचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला

1299804-cg-teacher-kbc-hot-seat

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की शिक्षिका विभा चौबे KBC की हॉट सीट तक पहुंच गई है। शिक्षिका विभा चौबे ने अपनी मेहनत, ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर असाधारण मुकाम हासिल किया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ KBC के हॉट सीट तक पहुंचने वाली विभा चौबे सरगुजा जिले की पहली महिला बन गई हैं।

विभा चौबे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना करेंगी और जवाब देते भी नजर आएंगी।

जैसे ही केबीसी का प्रोमो सामने आया, सरगुजा जिले सहित छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है।

विभा कहती हैं कि अमिताभ बच्चन के साथ संवाद और सवाल-जवाब का यह अनुभव उनके जीवन का यादगार पल बन गया है। विभा से पहले केबीसी की हॉट पर रायपुर की एक महिला पत्रकार भी पहुंची थी। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सवालों का सफलतापूर्वक जवाब भी दिया था।

रीसेंट पोस्ट्स