कर्मचारियों को राहत, हड़ताल पर बर्खास्तगी का आदेश निरस्त….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्खास्त स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने 25 कर्मचारियों के बर्खास्तगी आदेश को वापस ले लिया है।
जानिए आदेश में क्या कुछ लिखा है…
”छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ अंतर्गत कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19.09.2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। उक्त संबंध में कार्यवाही करते हुये 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त संदर्भित पत्र कमांक 03 के परिपालन में आंदोलन के दौरान की कार्यवाही को शून्य करते हुये उक्त सभी कर्मचारियों की सेवा बहाल ही जाती है। अतः जिला स्तर पर सेवा बहाली करते हुये इनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार किये जाने हंतु निर्देशित किया जाता है।”
देखें आदेश
