Weather Update : ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन… इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
रायपुर: उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिसके कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इसके बाद भी मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की चेतावनी जारी की है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की चेतावनी जारी की है। यानी की लोगों को अगले 24 घंटे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राहत की खबर ये है कि 31 दिसंबर के बाद से अगले पांच दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा
वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मैनपाट और पेंड्रा का हाल तो और बेहाल है। यहां घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा इन जिलों का तापमान
- रायपुर- अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस
- पेंड्रा- अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस
- बिलासपुर- अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस
- दुर्ग- अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस
- राजनांदगांव- अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस