Weather Update : मौसम का युटर्न… तापमान बढ़ेगा लेकिन शीतलहर का खतरा बरकरार…
रायपुर: आज से नए साल की शुरुआत हो गई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है। दरअसल, तापमान बढ़ने वाला है, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है। इसके बाद एक बार ठंड बढेगी। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग (IMD) की माने तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है। इसके बाद फिर तापमान गिरेगा और ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज पूरे प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है। वहीं कई जिलों में शीतलहर चल रही है और ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान
वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो सरगुजा और दुर्ग संभाग में शीतलहर चली है। 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ ही अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं बस्तर जिले के जगदलपुर में दिन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग, महासमुंद और पेंड्रा सहित कई जिलों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले ठंड की चपेट में
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, बालोद, सरगुजा और दंतेवाड़ा सहित लगभग सभी 33 जिले इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट का तो और बुरा हाल है। यहां ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रहा होगी। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।