Google Analytics —— Meta Pixel

लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने पीट-पीटकर दामाद को उतारा मौत के घाट, हत्या से फ़ैली सनसनी…

hatya

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ससुराल वालों ने अपने ही दामाद की पीट-पीटकर हत्या (Sasural Walo Ne Ki Hatya) कर दी। लव मैरिज को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में ससुर समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना लटोरी थाना क्षेत्र में हुई है। यहां ससुराल वालों ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि ससुर और साले सहित 7 से 8 लोगों ने मिलकर की है। उन्होंने पारिवारिक विवाद में अपने ही दामाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतक के दो सालों को गिरफ्तार किया है बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामलल्लू अहगरिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रामलल्लू ने 4 साल पहले सरईपारा गांव में रहने वाली टिकेश्वरी से लव मैरिज किया था। इस शादी से रामलल्लू के ससुराल वाले नाखुश थे और इसी को लेकर दोनों परिवार के बीच मन मुटाव चल रहा था।

शनिवार को छेरछेरा के अवसर पर रामलल्लू अपने छोटे साले के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासूनी हो गई और इस कहासूनी ने तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद रामलल्लू का ससुर, उसके दोनों साले सहित 8 लोगों ने उसपर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में रामलल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीच बचाव करने आया भाई अनिल पर भी उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया।

2 आरोपी गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी

घटना के बाद रामलल्लू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर रामलल्लू के दो सालों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स