Google Analytics —— Meta Pixel

पति से बातचीत पर महिला का रौद्र रूप, सड़क पर ही छात्रा से मारपीट…

manedragarh

मनेंद्रगढ़| सार्वजनिक जगह पर निजी विवाद कैसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल को प्रभावित कर सकता है, इसका एक और उदाहरण छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में सामने आया है। जनकपुर इलाके में बीच सड़क एक महिला और स्कूली छात्रा के बीच अचानक हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। छात्रा को सरेआम पीटे जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान महिला और छात्रा के बीच झूमाझटकी हुई। महिला ने छात्रा के चेहरे पर नाखूनों से वार किया, जिससे उसके चेहरे पर कई जगह खरोंच के निशान पड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया, तब जाकर स्थिति शांत हुई।

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत से नाराज थी। इसी बात को लेकर वह छात्रा को समझाने पहुंची थी, लेकिन बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया और विवाद मारपीट में बदल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के जरिए समझौता हो गया। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है और आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स