Google Analytics —— Meta Pixel

ठंड का कहर जारी : रायपुर सहित कई शहरों का पारा 10 से नीचे, IMD ने जारी की एडवाइजरी

thand

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अभी ठंड, कोहरा और शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अगर आपके भी मन में ये ख्याल उठ रहा है कि हमारे जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा तो चलिए जानते हैं।

अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही लोगों को अभी ठंड से किसी भी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।

रायपुर सहित कई शहरों का तापमान 10 से भी नीचे

सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग में ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है। यहां सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड के कारण कई शहरों का रात का पारा तो 10 से भी नीचे चला गया हैछ रायपुर में 6.6 डिग्री, पेंड्रा में 7.6 डिग्री, दुर्ग और राजनांदगांव में 8 डिग्री दर्ज किया गया है। पेंड्रा और अंबिकापुर में तो ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही है।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो 3.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ ही अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा 29.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ जगदलपुर सबसे गर्म रहा। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 6.6 , जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 , दुर्ग का न्यूनतम तापमान 8.0 , राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 8.0 और बिलासपुर का का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) ने जारी की एजवाइजरी

ठंड, शीतलहर और कोहरा को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने एजवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, घर से बाहर निकतले समय गर्म कपड़े जरूर पहने, अगर यात्रा जरूरी तो तभी करें, ठंड के कारण छोटे बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में उनका खास ध्यान रखें।

रीसेंट पोस्ट्स