Google Analytics —— Meta Pixel

Weather Update : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

thand

रायपुर: उत्तर और मध्य भारत के ऊपर एक्टिव तीन सेनोप्टिक सिस्टम के कारण छत्तीसगढ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और रात में ठंडी तो दिन में गर्मी का ऐहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जरुर आ रहा होगा कि आने वाले दिनों में और आज का मौसम कैसा रहेगा, तो चलिए जानते हैं।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर और मध्य भारत के ऊपर तीन सेनोप्टिक सिस्टम एक्टिव है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव तो नहीं होगा, लेकिन फिर तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है और इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वहीं अगर बात करें पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के तापमान की तो 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने ठंड से बचने जारी की एडवाइजरी

पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने रहे।

अगर जरूरी हो, तो ही घर से बाहर निकले।

शरीर को सूखा रखे, कपड़े गिले होने पर तुरंत बदले।

नियमित रूप से गरम पेय का सेवन करें।

बुजुर्ग और बच्चों का खास ध्यान रखें।

रीसेंट पोस्ट्स