Google Analytics —— Meta Pixel

मौसम अपडेट: बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा, ठंड से मिली राहत

mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जनवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। लोगों को अब ठंड से राहत मिलने लगी है। सुबह और रात में लोगों को हल्की ठंड का ही सामना करना पड़ रहा है और दोपहर में गर्मी का ऐहसास होने लगा है। हालांकि छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में अभी ठंडी के साथ शीतलहर जारी है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) की माने, तो दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं अब उन्हें ठंड से राहत मिलने लगी है। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में ठंड की विदाई हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

  • रायपुर- न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रा रोड- न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस

इन राज्यों में बारिश के आसार

वहीं अगर बात करें अन्य राज्यों की तो पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में बादल छा रहे हैं। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) की माने तो 21 जनवरी को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और पश्चिमी भारत प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है।

रीसेंट पोस्ट्स