Google Analytics —— Meta Pixel

वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री साय के सलाहकार नियुक्त, GAD ने जारी किया आदेश…

R-KRISHNA-DAS-1

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आर कृष्णा दास को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। वे उनके मीडिया समेत विभिन्न मसलो पर मुख्यमंत्री को सलाह देंगे।

कृष्णा दास राजधानी के अंग्रेजी अखबार के संपादक के साथ ही कई नेशनल इंग्लिश डेली के छत्तीसगढ़ ब्यूरो हेड रह चुके हैं। कृष्णा दास से संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनका परिवार संघ से जुड़ा रहा है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय ने जारी किया है। सलाहकार के रूप में आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया व अन्य विषयों पर परामर्श देंगे।