Weather Update : रायपुर सहित कई जिलों में कोहरे के साथ हल्की बदली, मौसम ने बदला मिज़ाज
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी और गर्मी का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हल्की ठंडी, तो दोपहर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 3 संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके संभाग में आज का मौसम कैसा रहेगा।
छत्तीसगढ़ के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम विभाग की माने तो सरगुजा संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों तक किसी भी तरह का कोई बदलाव की संभावना नहीं है, जिसके कारण लोगों को ठंडी-गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह हल्के बादल के साथ कोहरा छाया रहा और हल्की ठंड ही देखने को मिली। बात करें अगर रायपुर में आज के तापमान की, तो दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक बने रह सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बता दें कि मौसम में बदलाव का असर लोगों की तबीयत पर देखने को मिलता है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को हाइपोथर्मिया, सर्दी और जुकाम जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने, नियमित रूप से गर्म पेय का सेवन करें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले या यात्रा करें।