सनी लियोनी के रायपुर दौरे पर विवाद, डीजे नाइट पार्टी का बजरंग दल ने किया विरोध
रायपुर। बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी रायपुर आ रही है। सनी लियोनी ने वीडियो जारी कर 22 जनवरी को रायपुर आने की जानकारी दी है। इधर, सनी लियोनी के रायपुर आने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने इसका विरोध किया है।
दअरसल, रायपुर में रामा वर्ल्ड द्वारा आयोजित डीजे इवेंट पार्टी में सनी लियोनी पहुंचेगी। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सनी लियोनी कह रही है कि ”मैं सनी लियोनी और मैं आ रही हूं रायपुर डीजे नाइट 22 फरवरी शाम 6 बजे, रामा वर्ल्ड रायपुर में…”
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया है। हिंदू संगठन ने चेतावनी देते हुये कहा कि सनी लियोनी के आयोजन को कैंसिल किया जाना चाहिए, अगर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में इसका जमकर विरोध किया जाएगा।
इससे पहले भी डांसर का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल, नोट उड़ाने वाले एसडीएम को किया गया था निलंबित
गरियाबंद जिले में अश्लील डांस करने वाली महिलाओं के डांस पर नोट उड़ाने वाले एसडीएम को निलंबित कर दिया गया। सरकार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुये मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुये पहले शो-काॅज नोटिस जारी किया था, जाँच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, देवभोग क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिसा से महिला डांसर्स बुलाई गई थी। आयोजन के नाम पर महिला डांसर ने बेहद ही आपत्तिजनक अश्लील डांस किया। इतना ही नहीं मैनपुर एसडीएम साहब महिला के डांस पर नोट उड़ाते हुए ठुमके लगाते नजर आये। यही नहीं SDM ने मोबाइल से अश्लील डांस का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे मैनपुर एसडीएम का नाम तुलसीदास मरकाम है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यक्रम का जमकर विरोध हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुये एसडीएम व क्षेत्र की पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में ऐसे अश्लील कार्यक्रम को कैसे होने दिया गया? इस कार्यक्रम से न केवल छत्तीसगढ़ की मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। बताया जा रहा हैं कि दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच भी किया गया है। सरकार ने मामले में संज्ञान लेते हुए SDM को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।