Weather Update: सुबह और शाम ठंड, तो दोपहर में गर्मी से लोग हलाकान
रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम अभी फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 7 दिन छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, तो चलिए जानते है कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 7 दिन छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर ठंड धीरे-धीरे गायब हो जाएगी और गर्मी पूरे छत्तीसगढ़ को अपने आगोश में ले लेगा। यानी की छत्तीसगढ़ वासियों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी फिलहाल कोई भी सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा।
मौसम में बदलाव का असर सेहत पर
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।