Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर थाने से महिला गांजा तस्कर फरार: पुलिसकर्मी को बाथरूम में बंद कर हुई फरार

premi-sang-mahila-farar-1

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने से एक महिला गांजा तस्कर फरार हो गई। पहले उसने महिला प्रधान आरक्षक को थाने में बंद किया और फिर वहां से फरार हो गई, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला टिकरापारा थाने का है।

टिकरापारा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला गांजा तस्कर वहां से फरार हो गई। सबसे पहले उसने महिला प्रधान आरक्षक को थाने के ही बाथरूम में बंद किया। इसके बाद वो मौका पाकर भाग खड़ी हुई, फरार महिला आरोपी की तलाशी के लिए टिकरापारा थाना पुलिस एक्शन में आई और उसे महासमुंद के पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा पुलिस ने दो दिन पहले दो अन्य लोगों के साथ ही महिला को भी गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसने बड़ी चालाकी से थाने के बाथरुम में महिला प्रधान आरक्षक को बंद कर दिया और मौका पाकर भाग खड़ी हुई। महिला प्रधान आरक्षक के आवाज लगाने पर बाथरुम का दरवाजा खोला गया, तब पता चला कि गांजा तस्करी में पकड़ाई महिला फरार हो गई है।

महिला आरोपी के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने तुरंत फरार महिला आरोपी की तलाश की। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला थाने से भागकर महासमुंद पहुंच गई थी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आरोपी महिला को महासमुंद से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

बता दें कि इससे पहले टिकरापारा पुलिस ने आजाद चौक थाना पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को ही हेरोइन तस्करी के मामले में आमानाका थाने में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन (34) को गिरफ्तार किया था, जो कि मठपारा क्षेत्र में नीलकंठ मंदिर के पीछे एक्सिस गाड़ी में बैठकर हेरोइन चिट्ठा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा 1 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया गया था। जब्त की गई हेरोइन की कीमत 8 हजार रुपए आंकी गई।

रीसेंट पोस्ट्स