Google Analytics —— Meta Pixel

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: आज होगी मतगणना, 1213 वकीलों ने डाले वोट

1154216-hc-high-court

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए कल मतदान पूरा हुआ। 1418 मतदाताओं में से 1213 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 85.54 % मत पड़े। आज वोट की गिनती होगी। देर रात तक चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-2028 के लिए गुरुवार को मतदान सम्पन्न हो गया है। 85.54 % मतदान हुआ। मतपेटी को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। आज वोटों की गिनती है।

बता दें , 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, लिहाजा ये सभी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वहाब खान, शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हैं। उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) के लिए गौतम खेत्रपाल, दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, अरविंद दुबे, महेन्द्र नाथ दुबे और शशिकांत सोनकर ने फार्म भरे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मांडवी भारद्वाज, रीमा दुबे, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह चुनाव लड़ रही हैं।

सचिव पद के लिए धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, रविपाल महेश्वरी, वरूणेन्द्र मिश्रा, प्रवीण कुमार तुल्सयान, अनिल त्रिपाठी और संजीव कुमार साहू चुनाव लड़ रहे हैं। सह सचिव के लिए समीर सिंह, विजय कुमार साहू और कृपेश जी. प्रसाद केला मैदान में हैं। जबकि सह सचिव (महिला) के लिए आस्था शुक्ला और लता नायक चुनाव लड़ रहे हैं।

ग्रंथालय सचिव के लिए राहुल कुमार मिश्रा, कमलेश्वर प्रसाद साहू, ब्रिजेश सिंह, आदित्य खरे और आशीष बेक चुनाव लड़ रहे हैं।कोषाध्यक्ष पद के लिए हर आशा पूरन सिंह भाटिया, लक्कुश कुमार साहू और जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने दावेदारी पेश की। क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद के लिए ईश्वर जयसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पाण्डे चुनाव मैदान में हैं। क्रीडा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला) के लिए प्रज्ञा पाण्डे, एम. आशा और कविता तिवारी दौड़ में हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए 16 मैदान में

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बसंत कुमार कैर्वत, राम विफल राम राजवाड़े, अभिषेक पाण्डेय, शरद मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गोरे लाल उड्के, त्रिवेणी शंकर साहू, ईश्वरी घृतलहरे, संतोष कुमार पाण्डेय, रेशम लाल जयसवाल, विख्यात अरोरा, अफताबुन निशा, श्रेष्ठा गुप्ता, साक्षी बाली, उज्जवल चौबे, स्वाति अग्रवाल, प्रहलाद और जयप्रकाश तिवारी शामिल हैं। वहीं, कार्यकारिणी (महिला) पद के लिए दीप्ति तिवारी व लक्ष्मिन कश्यप में टक्कर है।

रीसेंट पोस्ट्स