प्रेम संबंध बना वजह: गर्लफ्रेंड के बुलावे पर पहुंचा युवक, भाई ने जिंदा जलाया
कोरबा| कोरबा जिले में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसके भाई ने उसे देख लिया और उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कटओथ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसे उसके भाई ने देख लिया। फिर क्या था गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके उपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी, जिसके बाद युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बहन के बॉयफ्रेंड को किया आग के हवाले
जानकारी के मुताबिक, युवक कनकी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने 15 फरवरी को कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने अपने घर में बुलाया था। युवक जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, उतने में ही लड़की का भाई भी वहां पहुंच आया और उसने युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे युवक ने तालाब में कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
इसके बाद युवक को तालाब से बाहर निकालकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने भी लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसने युवक पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।