Google Analytics —— Meta Pixel

तीर्थराज, लीना, सौमिल, पंचभाई और संदीप समेत 7 ने पास की UPSC, दो सगे भाई एक साथ बने IAS

ias

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के जिन सात अधिकारियों को आईएएस मिला है, उनमें तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई, आशीष टिकरिहा शामिल हैं।

लीना कोसम इस समय पीएससी की परीक्षा नियंत्रक है। सौमिल चौबे हार्वर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। वह इसके पूर्व संचालक जनसंपर्क का दायित्व सम्हाल चुके हैं। संदीप अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर के रूप में पदस्थ हैं। 2013 पीएससी के टॉपर सुमित अग्रवाल को भी आईएएस बनाया गया है। बीरेन्द्र पंचभाई लंबे समय तक रायपुर में पोस्टेड रहे। इस समय बस्तर में कार्य कर रहे हैं। वहीं, तीर्थराज अग्रवाल इस समय वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी हैं और आशीष टिकरिहा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं। सौमिल चौबे और पंचभाई को पिछले साल ही आईएएस अवार्ड हो गया होता। जीएडी के अधिकारियों के डीपीसी से वापिस लौटने के बाद वहां पता नहीं किस स्तर पर क्या हुआ कि आईएएस अवार्ड का पैरामीटर बदल गया था।

कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के आईएएस कैडर में सात और अधिकारी शामिल हो गए। याने आईएएस अफसरों की संख्या अब सात और बढ़ गई।

रीसेंट पोस्ट्स