Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तापमान का उतार-चढ़ाव: अंबिकापुर सबसे ठंडा, राजनांदगांव गर्म; IMD अलर्ट जारी

mausam

रायपुर| छत्तीसगढ़ का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले 7 दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ने के आसार है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी न तो बारिश और न ही तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक और अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों तक कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

बात करें पिछले 24 घंटे यानी बुधवार के तापमान की तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अभी किसी भी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ का मौसम अभी पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। साथ ही अगले एक हफ्ते तक मौसम के इसी तरह से बने रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर भारत से होकर गुजरने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत से जब पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, तो गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ?

शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।

तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।

खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।

रीसेंट पोस्ट्स