Weather Update : धमतरी-बस्तर समेत कई जिलों में बारिश के संकेत, तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट के आसार
रायपुर| छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 और 24 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है, जिसके कारण तापमान भी गिरेगा। चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ के धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव और बस्तर सहित आसपास के क्षेत्र में 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। वहीं 24 फरवरी को नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर सहित आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। 25 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे और 26 फरवरी से फिर तापमान बढ़ सकता है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ ही अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने के साथ ही ठंड भी महसूस हो रही है।
मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।
शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें।
तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।
खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें।
दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।