छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने किया सनसनीखेज खुलासा: भोपाल समेत कई जगहों पर यौन शोषण का आरोप, धर्म परिवर्तन का भी लगाया दावा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। एफआईआर दर्ज कराने पीड़िता रविवार रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची.
रेप पीड़िता ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है, अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया। वहां पर धमका कर रेप किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार रेप किया। रेप पीड़िता ब्यूटिशियन ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव भी बनाया।
पुलिस को ब्यूटिशियन को बताया कि नवंबर 2025 में अमरीन, गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने के बहाने ले गई। अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया।
दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।
उसने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पढ़ी, एक अन्य युवती ने अमरीन और उसके साथियों पर इसी तरह के आरोप लगाए। इसके बाद वह भोपाल आई और बागसेवनिया थाने में अमरीन व रेप करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।