खुद को वन मंत्री का मीडिया प्रभारी बताकर 2 लाख ठगे, फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी का दिया झांसा

thagi

सरगुजा। खुद को वनमंत्री का मीडिया प्रभारी बता रायपुर के युवक ने सरगुजा के युवक को फारेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर राशि वापस मांगी तो ठगी करने वाले ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

अंबिकापुर के कैलाश गुप्ता की पहचान करीब चार वर्ष पहले रायपुर के पारसनगर निवासी यासिर भाटी से हुई थी। यासिर ने स्वयं को वनमंत्री का मीडिया प्रभारी बताया और कहा कि कोई भी काम हो तो बताना। बाद में उसने कैलाश को वन विभाग में वनरक्षक का पद रिक्त होने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के लिए 2 लाख रुपये मांगे।

कैलाश गुप्ता ने यासिर भाटी के झांसे में आकर 3 दिसंबर 2024 को फोन पे के जरिये 50 हजार, 40 हजार, 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए और 80 हजार कैश दिया। रुपये देने के लंबे समय बाद भी नौकरी नहीं लगने पर कैलाश गुप्ता ने अपने दिए हुए रुपये वापस मांगे। यासिर टालमटोल करने लगा। बद में उसने अपना फोन ही बंद कर दिया।

कैलाश गुप्ता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। कोतवाली पुलिस ने यासिर भाटी के खिलाफ धारा 318 (4) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

रीसेंट पोस्ट्स