Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश, कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा

764883-mausam

रायपुर| बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा। कई जिलों में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अभी कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो की अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए कमजोर हो सकता है। इसी सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से बिगड़ा रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के मुताबिक, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। अगले 24 घंटे में उत्तर पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए इस सिस्टम के कमजोर होने की संभावना है। इसी कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है।

मौसम विभाग (IMD) ने छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, कोरबा, सरगुजा, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद और बस्तर सहित सभी 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।