Google Analytics —— Meta Pixel

मुकेश अंबानी के 27 मंजिला ‘Antilia’ के आगे कैसा है छोटे भाई का ‘अबोड’? जिसे ED ने कर लिया है जब्त

hq720

नई दिल्ली। मुंबई के पॉश इलाकों में स्थित देश के सबसे चर्चित दो घर हैं। जिनमें अनिल अंबानी (Anil Ambani) का अबोड और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का एंटीलिया शामिल है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में आलीशान घर ‘अबोड’ को जब्त कर लिया है। ऐसे में हम यहां आपको दोनों भाइयों के घरों में क्या-क्या है खास और एक-दूसरे से कितने अलग हैं। उसके बारे में बता रहे हैं।

जहां एक तरफ 17 मंजिला का आलीशान बंगला है, तो दूसरी ओर 27 मंजिला ‘वर्टिकल पैलेस’ जो मुंबई की स्काईलाइन की पहचान बन चुका है।

पाली हिल पर स्थित है अनिल अंबानी का ‘Abode’

अनिल अंबानी का घर ‘Abode’ मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में स्थित है। यह 17 मंजिला आलीशान रिहायशी इमारत है, जिसकी ऊंचाई करीब 66 मीटर बताई जाती है। यह कुल लगभग 16,000 वर्ग फीट एरिया में बना है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹5,000 करोड़ है।

अबोड हाउस में क्या-क्या खास?

  • 17 फ्लोर
  • हेलीपैड
  • ओपन स्विमिंग पूल
  • जिम और लग्जरी कारों के लिए गैरेज
  • निजी मंदिर
  • हरा-भरा गार्डन और आकर्षक लाइटिंग

घर का इंटीरियर सफेद दीवारों, बड़े ग्लास वार्डरोब और कलात्मक सजावट से सुसज्जित है। भले ही अनिल अंबानी को हाल के वर्षों में वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनका यह आशियाना अब भी भारत के महंगे घरों में गिना जाता है।

‘Antilia’: मायानगरी की स्काईलाइन पर चमकता 27 मंजिला महल

दूसरी ओर, Antilia सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय लक्ज़री का प्रतीक है। दक्षिण मुंबई में स्थित यह 27 मंजिला इमारत करीब 4 लाख वर्ग फीट में फैली हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 15 हजार करोड़ रुपये है। इसमें 27 फ्लोर (हर फ्लोर की ऊंचाई सामान्य दो मंजिला बिल्डिंग जितनी) हैं। इसमें 168 लग्जरी कारों की पार्किंग के लिए 6 फ्लोर हैं। साथ ही 50 सीटों वाला प्राइवेट थिएटर है।

  • स्पा, विशाल बॉलरूम
  • 3 रूफटॉप हेलीपैड
  • विशाल क्रिस्टल झूमर और पारंपरिक भारतीय कला से सजी दीवारें
  • समुद्र और मुंबई स्काईलाइन का पैनोरमिक व्यू

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में Antilia के भव्य इंटीरियर और हरे-भरे टैरेस गार्डन की झलक ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगमरमर की चमकदार फर्श, ऊंची छतें और शानदार सजावट इसे किसी शाही महल जैसा एहसास देती हैं।

दोनों घरों में क्या है बड़ा अंतर?

पहलू Abode (अनिल अंबानी) Antilia (मुकेश अंबानी)
मंजिलें 17 27
अनुमानित कीमत ₹5,000 करोड़ लगभग ₹15,000–20,000 करोड़+)
हेलीपैड 1 3
पार्किंग लग्जरी गैरेज 168 कारों की पार्किंग
कुल एरिया 16,000 वर्ग फीट 4,00,000 वर्ग फीट

जहां ‘Abode’ एक आलीशान और प्रीमियम निजी आवास है, वहीं ‘Antilia’ पैमाने, वैभव और सुविधाओं के लिहाज से कई गुना बड़ा और भव्य है।

रीसेंट पोस्ट्स