Google Analytics —— Meta Pixel

सीमा पर तनाव: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की ओर से हमले, ख्वाजा आसिफ बोले– अब खुली जंग होगी

20251018_ASP002

पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव:  27 फरवरी 2026 की सुबह पाकिस्तान एयर फ़ोर्स ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पाक्तिया में तालिबान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अत्ता उल्लाह तरार ने X पर पोस्ट कर बताया कि इन हमलों में 133 अफगान तालिबान अधिकारी मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि 27 पोस्ट तबाह कर दिए गए, 9 पर कब्जा कर लिया गया, साथ ही दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो गोला-बारूद डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर, दो सेक्टर हेडक्वार्टर और 80 से अधिक टैंक, आर्टिलरी गन और APCs नष्ट किए गए। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “हमारा सब्र खत्म हो गया है, अब खुली जंग होगी।”

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर लड़ाई और तेज हो गई है। आज सुबह ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ के तहत पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई क्षेत्रों में हवाई हमले किए।

अफगान तालिबान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं और दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तानी ठिकानों पर कई पोस्ट पर कब्जा किया। दोनों पक्षों के बीच झड़पें 21 फरवरी 2026 से चल रही थीं, लेकिन अब यह खुली जंग का रूप ले चुकी हैं। पाकिस्तान का कहना है कि ऑपरेशन जारी है और तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

आज पक्तिका में पाकिस्तान ने ड्रोन हमले के तहत अफगानिस्तान में विस्थापितों के शिविर को भी निशाना बनाया, जिसमें 11 लोग घायल हुए।

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तानी हमलों के जवाब में हेलमंद और कंधार सीमाओं पर पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया। अफगान पक्ष का दावा है कि उन्होंने 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे, 13-19 पोस्ट कब्जे में लिए, जबकि उनके 8-9 सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए। अफगानिस्तान ने यह भी कहा कि उन्होंने एक पाकिस्तानी जेट को मार गिराया, जो उनके एयरस्पेस में घुस आया था।

झड़पें मुख्य रूप से दुरंद लाइन के आसपास हो रही हैं। दोनों पक्षों ने 200 से अधिक मौतों का दावा किया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और स्वतंत्र स्रोत इसे पुष्टि नहीं कर पाए हैं। सिविलियन मौतों की भी खबरें हैं; पाकिस्तान के हमलों में 18 अफगान नागरिक मारे गए।

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी हमले के बाद अफगान पक्ष के 8 सैनिक मारे गए और 13 घायल हुए, जबकि काबुल, कंधार और पक्तिका में हवाई हमलों में कोई अफगान नागरिक या सैनिक हताहत नहीं हुआ।

रीसेंट पोस्ट्स