Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी की सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पता, यहीं से काम करेंगे पुलिस कमिश्नर

1311248-sanjiv-shukla

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का पता बदल गया है। अब नया दफ्तर सिविल लाइन स्थित सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। बता दें कि यह बंगला पहले डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का था। अब इस बंगले में रायपुर कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर अपना कामकाज संभालेंगे।

आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समस्त कार्यो का संपादन, सिविल लाइन सी -3 स्थित नए कमिश्नरेट कार्यालय से किया जाएगा।

उद्घाटन के दौरान अमित कामले, एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस , रायपुर , डीसीपी नार्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता , डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहे।

 

रीसेंट पोस्ट्स