Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 130 पुलिसकर्मी का तबादला, कई थानों के टीआई बदले, देखें एसएसपी का आदेश

police transfer

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने एक आदेश जारी कर उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश में सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिर्री, तखतपुर, पचपेड़ी सहित कई थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

जारी स्थानांतरण आदेश पर नजर डालें तो सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों से बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को आरक्षित और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में संतुलन बनेगा और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

देखें आदेश