सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश रखने वालों के लिए चेतावनी! सोते वक्त बाथरूम में धमाका, आईने से बची महिला

electric toothbrush

Electric Toothbrush Blast: अगर आप भी सुबह उठकर इलेक्ट्रिक टूथब्रश से अपने दांत चमकाते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। दरअसल, एक महिला के घर में रखे इलेक्ट्रिक टूथब्रश में अचानक इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरे बाथरूम में आग लग गई। महिला का कहना है कि अगर कांच का स्टील फ्रेम नहीं होता, तो आज वह जिंदा नहीं बचती।

मिली जानकारी के अनुसार, यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना मैनचेस्टर की रहने वाली 33 साल की चार्लोट बोवर्स के साथ घटी है। चार्लोट ने करीब 8 महीने पहले ही नामी कंपनी ‘ओरल बी’ का इलेक्ट्रिक टूथब्रश खरीदा था। फरवरी 2026 की उस रात वह अपने पार्टनर के साथ सो रही थीं, तभी अचानक बाथरूम से जोरदार धमाके की आवाज आई। जब वह दौड़कर वहां पहुंचीं, तो नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

रिपोर्ट के अनुसार टूथब्रश में ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि उसमें आग लग गई थी। गनीमत यह रही कि ब्रश बाथरूम के आईने के पास रखा था, जिसका फ्रेम स्टील का था। उस स्टील फ्रेम ने आग की लपटों को आगे फैलने से रोक दिया।

गौरतलब है कि चार्लोट नेटवर्क रेल में काम करती हैं और उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि कंपनी का बर्ताव बेहद निराशाजनक रहा। महिला के मुताबिक, ब्रश में ब्लास्ट से करीब 22 हजार रुपये (267 डॉलर) का नुकसान हुआ।

कंपनी ने हर्जाने के नाम पर महज 3800 रुपये (46 डॉलर) या नया ब्रश देने की बात कही। चार्लोट ने अब कसम खा ली है कि वह जिंदगी में कभी इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करेंगी।

रायपुर के मेकाहारा और बिलासपुर के सिम्स के डॉक्टरों का भी मानना है कि लिथियम बैटरी वाले किसी भी उपकरण को नमी वाली जगह पर सावधानी से रखना चाहिए। रायपुर के जयस्तंभ चौक और सदर बाजार जैसे इलाकों में इन दिनों इलेक्ट्रिक ब्रश का क्रेज बढ़ा है, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और जानकारों की सलाह है कि चार्जिंग के बाद ऐसे गैजेट्स को प्लग से हटा दें और डैमेज दिखने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।