नगर निगम के दो कर्मचारियों को ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी: कमिश्नर ने किया बर्खास्त
रायगढ़| रायगढ़ में नगर निगम के दो कर्मचारियों को लापरवाही भारी पड़ गयी. निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय (Municipal Commissioner Brajesh Singh Kshatriya) ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया (Nagar Nigam Employees Dismissed) है. आरोप है दोनों बिना के सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे.
जानकारी के मुताबिक़, रायगढ़ निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय ने ड्यूटी से बिना किसी सूचना अनुपस्थित दो कमर्चारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है. दो ड्राइवर को तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया है. अधिकारियों को सेवा से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.
दरअसल, रायगढ़ निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय वाहन विभाग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान दो ड्राइवर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. सफाई, कचरा उठाव, मरम्मत कार्य में इन ड्राइवर की आवश्यकता होती है. ऐसे में इनका बिना सूचित किये ड्यूटी से गायब होना लापरवाही है.
ऐसे में निगम आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रिय लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए दोनो ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर किया है.