दिल्ली से बिलासपुर की फ्लाइट्स बढ़ीं, अंबिकापुर को मिला कोलकाता कनेक्शन

Flight-Runway-1024x479

बिलासपुर| विमान सेवा में 28 मार्च से तब्दीली आ जाएगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने समर शेड्यूल जारी कर दिया है। विमान यात्रियों को अब नया शेड्यूल देख कर ही टिकट बुक करवाना होगा। बिलासपुर में हवाई सेवा में विस्तार के लिए संघर्ष समिति लगातार आंदोलन कर रही है, मगर नतीजा प्रभावी नहीं दिख रहा है। बिलासपुर से अब जबलपुर और जगदलपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं रहेगी, इसे बंद करने का फैसला कर दिया गया है। इसके पीछे यात्री नहीं मिलना बताया जा रहा है। जबकि प्रयागराज के लिए सीट की मारामारी होती है, अभी यह विमान सप्ताह में केवल दो दिन बिलासपुर से है। इसे घटा कर केवल एक दिन कर दिया गया है। इस तरह के फैसलों से यात्री और संघर्ष समिति के सदस्य भी हैरान हैं।

दूसरी ओर अंबिकापुर को कोलकाता और दिल्ली, दोनों से जोड़ दिया गया है। बिलासपुर को हैदराबाद फ्लाइट मिलने की उम्मीद थी, पर निराशा हाथ लगी है। अभी तक बिलासपुर से सीधे जगदलपुर जाने का विकल्प मौजूद था, इसकी हवाई सेवा समर शेड्यूल में गायब हो गई है। बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को अंबिकापुर होकर ले जाने का शेड्यूल दिया गया है, मतलब अंबिकापुर को तो नया कनेक्शन मिल गया, मगर बिलासपुर से जाने वाले यात्रियों को अधिक समय लगेगा। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन चलेगी। एलाइंस एयर कंपनी ने पांच साल से चल रही बिलासपुर- जबलपुर फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है, इससे पहले इंदौर जाने वाली फ्लाइट के साथ भी ऐसा हो चुका है।

सोमवार

07:50 -10:25 : दिल्ली-बिलासपुर

10:50 – 11:35 : बिलासपुर-अंबिकापुर

12:00 – 14:30 : अंबिकापुर-दिल्ली

बुधवार

07:50 – 10:25 : दिल्ली – अंबिकापुर

10:50 – 11:35 : अंबिकापुर – बिलासपुर

12:00 – 14:40 : बिलासपुर – दिल्ली

गुरुवार

07:05 – 08:50 : कोलकाता – अंबिकापुर

09:15 – 09:55 : अंबिकापुर – बिलासपुर

10:20 – 12:05 : अंबिकापुर – कोलकाता

शुक्रवार

07:50 – 09:40 : दिल्ली – प्रयागराज

10:05 – 11:25 : प्रयागराज – बिलासपुर

12:00 – 14:40 : बिलासपुर – दिल्ली

शनिवार

07:05 – 08:55 : कोलकाता – बिलासपुर

07:50 – 10:25 : दिल्ली – बिलासपुर

09:20 – 10:00 : बिलासपुर – अंबिकापुर

10:50 – 12:05 : बिलासपुर – प्रयागराज

10:25 – 12:15 : अंबिकापुर – कोलकाता

12:30 – 14:20 : प्रयागराज – दिल्ली

रीसेंट पोस्ट्स