क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका—पहले हैदराबाद-पंजाब की भिड़ंत, फिर शाम को जीत की तलाश में चेन्नई
IPL 2026: आज का दिन आईपीएल (IPL 2026) फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला पंजाब और हैदराबाद के बीच दोपहर 3:30 बजे से चंडीगढ़ में होगा, जबकि शाम 7:30 बजे चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी।
पहला मुकाबला: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे चंडीगढ़ में खेला जाएगा। बता दें कि पंजाब किंग्स फिलहाल अजेय है और 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही है और 6ठे नंबर पर काबिज है। वहीं आंकड़ों में SRH का पलड़ा भारी है। 24 में से 17 बार हैदराबाद ने बाजी मारी है।
संभावित प्लेइंग 11
PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (C), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
SRH: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
दूसरा मुकाबला: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)
यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच हार की हैट्रिक लगा चुकी चेन्नई के लिए करो या मरो जैसा है। अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर मौजूद CSK आज हर हाल में जीत चाहेगी। वहीं, अक्षर पटेल की दिल्ली 4 अंकों के साथ टॉप-4 में बनी हुई है। बता दे कि हेड-टू-हेड में चेन्नई 19-12 से आगे है।
संभावित प्लेइंग 11
CSK: रुतुराज गायकवाड़ (C), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी।
DC: केएल राहुल, पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (C), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।