बाजार में कोहराम: US-ईरान बातचीत विफल, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 23,600 से नीचे फिसला

share-market

Share Market : ग्लोबल टेंशन का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि सेंसेक्स 1,600 अंक तक लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरकर 75,939 के निचले स्तर तक चला गया था।

इंडेक्स मौजूदा स्तर गिरावट (अंक) गिरावट (%)
सेंसेक्स 76,003.55 -1,546.70 -1.99%
निफ्टी 23,580.00 -470.60 -1.96%
  • शांति वार्ता विफल: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर चल रही शांति वार्ता टूटने से युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
  • VIX में उछाल: बाजार में अस्थिरता मापने वाला India VIX 13% से ज्यादा बढ़कर 21 के पार पहुँच गया है। VIX का बढ़ना बाजार में बढ़ते डर और अनिश्चितता का संकेत है।
  • बैंकिंग और ऑयल सेक्टर पस्त: सबसे ज्यादा मार सरकारी बैंकों (PSU Banks) पर पड़ी है। तेल और गैस सेक्टर भी वैश्विक आपूर्ति बाधित होने के डर से नीचे आ गए हैं।

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद फार्मा (Pharma) और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर्स में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट देखी गई। निवेशक सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इन क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं।