ठगों का नया तरीका: आधे नोट की चाल में फंसा कर्मचारी, प्लाईवुड कंपनी को लगा 35 लाख का चूना
रायपुर| राजधानी में ठगी का एक बड़ा और संगठित मामला सामने आया है, जहां ‘आधा नोट’ ट्रिक के जरिए 35 लाख रुपए की रकम लेकर आरोपी फरार हो गए। यह पूरा मामला न सिर्फ धोखाधड़ी का है, बल्कि इसमें हवाला कारोबार का एंगल भी सामने आने के बाद जांच और गहरी हो गई है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
हालांकि कुछ देर बाद करण को एक अन्य व्यक्ति का नंबर और नोट का सीरियल नंबर मिला। उसे श्रीराम मंदिर वीआईपी तिराहा के पास बुलाया गया। यहां आरोपी ने भी आधा नोट दिखाया। सीरियल नंबर मिलते ही करण ने बिना शक किए 35 लाख रुपए उसे सौंप दिए। लेकिन असली खेल तब सामने आया, जब करण ने उस आधे नोट की फोटो अपने मालिक को भेजी।
जांच में पता चला कि नोट का सीरियल नंबर फर्जी है और असली सौदे से मेल ही नहीं खाता। ठगी का अहसास होते ही करण ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। इसके अलावा जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था, उसके आधार पर भी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामले में सबसे बड़ा खुलासा हवाला नेटवर्क से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रकम हवाला के जरिए ट्रांसफर की जा रही थी। पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दे दी है। अब विभाग पैसों के स्रोत और पूरे लेन-देन की जांच कर रहा है। संबंधित कारोबारी से दस्तावेज और जानकारी भी मांगी गई है।