वेदांत उद्योग में भीषण हादसा: बॉयलर फटने से कई लोग गंभीर, 3 की घटनास्थल पर मौत
सक्ती। छत्तीसगढ़ सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 30-40 मजदूर झूलस गए हैं। तीन मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट होने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तीन मजदूर की मौके पर ही मटकी खबर आ रही है। गम्भीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डभरा क्षेत्र की है।
सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था। इस दौरान दोपहर तकरीबन 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसके चपेट में आने 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल मजदूरों को फौरन समीप के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।