छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में हीट वेव का असर, बिलासपुर 42 डिग्री पर पहुंचा
रायपुर। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में हीट वेव आने वाले कुछ दिनाें तक जारी रहेगा। गुरुवार की सुबह से ही समूचे छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ते जा रहा है, पारा भी उसी अंदाज में ऊपर बढ़ रहा है। बिलासपुर में पारा 42 डिग्री को पार कर गया है। हीट वेव के कारण प्रदेश की सड़कें सुनी हो गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट के साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है।
समूचे छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी हो गया है। दोपहर का वक्त पूरी तरह झुलस रहा है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। बिलासपुर सहित समूचा छत्तीसगढ़ गर्मी से बुरी तरह झुलस रहा है। हीट वेव के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने जरुरी सावधानी भी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो आज से मध्य छत्तीसगढ़ में हीट वेव चलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर में देखने को मिलेगा। बिलासपुर में असर दिखाई देने लगा है। गर्म हवाएं चल रही है। लू का अहसास भी होने लगा है।
मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के मध्य हिस्सों में आज से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। आने वाले तीन दिनों के भीतर तापमान में2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। आज बिलासपुर में पारा 42 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है,आने वाले दो दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।
हीट वेव से ऐसे करें बचाव
पानी पीएं: प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें, ORS, लस्सी, नींबू पानी का सेवन करें।
समय का ध्यान रखें: दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
कपड़े और सुरक्षा: हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय टोपी, छाता या गीले कपड़े का उपयोग करें।
खान-पान: ज्यादा प्रोटीन वाला और बासी खाना न खाएं। अल्कोहल, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक से बचें, क्योंकि ये शरीर को dehydrate करते हैं।
प्राथमिक चिकित्सा: लू लगने (चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार) पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और खुद से दवा न लें।
बच्चों,पालतू जानवरों की सुरक्षा: बच्चों या पालतू जानवरों को पार्क की गई गाड़ियों में कभी न छोड़ें।
घर को ठंडा रखें: दिन में खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें और रात में खोलें। पंखे, गीले पर्दों का उपयोग करें।