Della Township: मनमानी पड़ी भारी, लग्जरी टाउनशिप पर रेरा का डंडा, रेसकोर्स और इंटरनेशनल पोलो क्लब के सौदे रोके
रायपुर। रेरा ने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी टाउनशिप में प्लॉटों और बंगलों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है। रेरा ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि देश के नामी-गिरामी कंपनी रियल इस्टेट कंपनी डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब नवा रायपुर ने नियमों के तहत रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और प्लाटों, बंगलों की बुकिंग प्रारंभ कर दी। जबकि, रेरा के नियमों के अनुसार रेरा में बिना पंजीयन कराए मकान और जमीन बेचने की तो बात अलग है, अपने प्रोजेक्ट का प्रचार-प्रसार भी नहीं कर सकते। नवा रायपुर के 55 एकड़ में यह टाऊनशिप बन रही है।
छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा प्रकरण कमांक SM-URP-2026-03599 में संज्ञान लेते हुए यह पाया गया है कि प्रोजेक्ट “DELLA RACECOURCE & INTERNATINOL POLO CLUB”, स्थित नया रायपुर, सेक्टर-37 के प्रमोटर द्वारा भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 3 का उल्लघंन किया गया है।
अफसरों की जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित प्रमोटर द्वारा बिना रेरा पंजीकरण प्राप्त किए प्रोजेक्ट का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा आम नागरिकों को बुकिंग हेतु आमंत्रित किया गया। यह कृत्य अधिनियम की धारा-3 के स्पष्ट प्रावधानों का उल्लघंन है, जिसमें बिना पंजीकरण किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट का विज्ञापन, विपणन अथवा बिकी प्रतिबंधित है।
प्राधिकरण द्वारा नियमित निगरानी के दौरान उक्त विज्ञापन संज्ञान में आने पर प्रकरण दर्ज किया गया तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया उल्लंघन प्रमाणित पाया गया।
अतः प्राधिकरण ने अपने वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए संबंधित प्रोजेक्ट कि संपत्तियों (भूखण्ड, मकान, इकाइयों) के क्रय-विक्रय एवं पंजीयन पर अंतरिम (प्रारंभिक) रोक लगाने का आदेश पारित किया है।
इस संबंध में जिला पंजीयक, उप-पंजीयक, रायपुर को निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रोजेक्ट से संबंधित किसी भी प्रकार के विक्रय विलेख का पंजीयन आगमी आदेश तक न लिया जाए तथा आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
प्राधिकरण ने आम नागरीकों को सलाह दी है कि किसी भी रियल स्टेट प्रोजेक्ट में निवेश करने से पूर्व उसकी RERA पंजीयन स्थिति कि जांच अवश्य करें, जिससे किसी प्रकार कि वित्तीय अथवा विधिक जोखिम से बचा जा सके।
डेला रेसकोर्स एंड इंटरनेशनल पोलो क्लब, नया रायपुर में 55 एकड़ में फैला एक अल्ट्रा-लक्ज़री टाउनशिप प्रोजेक्ट है, जो घुड़सवारी (Equestrian), पोलो, और ब्रांडेड लिविंग का अदभुत नमूना है। जिमी मिस्त्री (Della Townships) द्वारा विकसित, इसमें 8-एकड़ का रेसकोर्स, 20,000 वर्ग फुट का पोलो क्लब, विला, और लक्ज़री रिटेल स्पेस शामिल हैं।
घुड़सवारी थीम पर आधारित लक्जरी टाउनशिप, जो अंतरराष्ट्रीय पोलो और रिसॉर्ट-शैली का जीवन प्रदान करती है, यह इसका आकर्षण है।
प्रमुख आकर्षण
पोलो और रेसकोर्स: 8-एकड़ का रेसकोर्स, ड्रेसेज इवेंट्स, और 20,000 वर्ग फुट का अंतरराष्ट्रीय पोलो क्लब।
आवास (Residences): 128 ब्रांडेड रेजिडेंस/पेंटहाउस और 272 निजी विला।
प्रोजेक्ट की सुविधाएं
15,000 वर्ग फुट का मेडिकल वेलनेस सेंटर, 50,000 वर्ग फुट का बिजनेस क्लब, और 1,10,000 वर्ग फुट का रिटेल बुलेवार्ड। डाइनिंग, सेलिब्रिटी-शेफ द्वारा संचालित रेस्तरां और पोलो लाउंज।