छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात: 75 वर्षीय बुजुर्ग सास से 27 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

rape_1564821617

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक बुजुर्ग महिला का रिश्ते में दामाद लगता है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर आरोपी की घेराबंदी कर धर-दबोचा गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया द्वारा थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 17 फ़रवरी को आरोपी द्वारा उसकी लगभग 75 वर्षीय वृद्ध सास के साथ दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध किया गया। इस रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 64, 332(ख) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता व गवाहों का बयान लिया गया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए गए। घटना के बाद से आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। कुरूद पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

इसी दौरान आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिली। कुरूद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर फरार आरोपी को रायपुर से धर दबोचा गया।

सूर्या सिसोदिया से पूछताछ के दौरान उसने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष, निवासी – झांकी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों सहित सभी गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स