अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका: 4 मई से मुफ्त प्रशिक्षण, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

sainik

रायपुर| छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रायपुर में जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से अग्निवीर अभ्यर्थियों को रिटेन एग्जाम (Written Exam) की तैयारी के लिए फ्री में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका सीधा लाभ अग्नीवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को होगा।

बता दें कि अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा गया हैं। रायपुर रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को तैयारी का बेहतर अवसर देने के लिए सराहनीय पहल की। उनकी ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 4 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलने वाला है।

कैसे करें आवेदन?

निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या छत्तीसगढ़ रोजगार एप (Chhattisgaarh Rojgar App) पर लॉगिन करना होगा। जिसके बाद फ्री कोचिंग वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं, तो इन चरणों का पालन करें:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.inपर जाएं।
  • पंजीकरण (Registration): यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो ‘Candidate Registration’ या ‘नया पंजीकरण’ बटन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर सत्यापन: अपना सक्रिय मोबाइल नंबर डालें। आपके पास एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट करें।
  • प्रोफाइल बनाएं: अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता (Education details) भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें: अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र (जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र) स्कैन करके अपलोड करें।
  • प्रशिक्षण का चयन: लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड पर उपलब्ध ‘Free Training’ या ‘कौशल विकास प्रशिक्षण’ सेक्शन में जाएं और अपनी पसंद के कोर्स का चयन कर आवेदन सबमिट करें।

छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से आवेदन

  • ऐप डाउनलोड करें: Google Play Store से ‘Chhattisgarh Rojgar’ ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • लॉगिन/साइन अप: ऐप खोलें, यदि पहले से पोर्टल पर आईडी है तो लॉगिन करें, या ‘Register’ पर क्लिक करें।
  • आधार सत्यापन: अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आधार नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • स्किल ट्रेनिंग सेक्शन: ऐप के होमपेज पर आपको ‘Skill Training’ या ‘निःशुल्क प्रशिक्षण’ का विकल्प दिखाई देगा।
  • प्रशिक्षण केंद्र: Training Center का चयन करें।
  • आवेदन जमा करें: ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें। सफल आवेदन के बाद आपको Acknowledgement मिलेगी।

ये निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाभ जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अभ्यर्थियों को मिलेगा। किसी भी दिक्कत या परेशानी के लिए आवेदक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

रीसेंट पोस्ट्स