10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म, आज आएंगे परिणाम, इस लिंक से करें चेक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही घंटों बाद जारी हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा की जाएगी।
मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
-
12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी. 12वीं की परीक्षा में 245785 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.
CGBSE कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी. जिसमे 320535 विद्यार्थी ने पंजीकरण कराया था. पिछले साल 2025 में 10वीं बोर्ड में 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए,
-
ऐसे करें चेक
सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
अब आपके सामने दो विंडो दिखाई देगा। पहले में CGBSE Higher Secondary Result 2026 और दूसरे विंडो पर CGBSE High School Result 2026 लिंक शो करेंगा।
दोनों में से एक लिंक क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
अब इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम आते ही आप इसे डाउनलाड या फिर प्रिंट ले सकते हैं।
-
इन बेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
cg.results.nic.in
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
-
हालांकि हिंदी का पेपर लीक होने के कारण यह 10 अप्रैल को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसी वजह से इस बार रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। वहीं, इस बार बोर्ड परीक्षा 10वीं में इस बार 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे।
-
बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी।