रिजल्ट का इंतजार खत्म: 10वीं-12वीं के नतीजे आए, टॉपर्स लिस्ट यहां देखें और ऐसे चेक करें अपना परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं-12वीं का परीणाम घोषित कर दिया है। टाॅपरों की लिस्ट भी जारी की गई है। रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है।
मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देख सकते है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।अब आपके सामने दो विंडो दिखाई देगा। पहले में CGBSE Higher Secondary Result 2026 और दूसरे विंडो पर CGBSE High School Result 2026 लिंक शो करेंगा।
दोनों में से एक लिंक क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
अब इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम आते ही आप इसे डाउनलाड या फिर प्रिंट ले सकते हैं।
-
- सबसे पहले अपने फोन में मैसेज बॉक्स में जाकर Roll Number टाइप करें.
- 12वी के लिए CG12Roll Number और 10वी के लिए CG10 Roll Number टाइप करें.
- इस मैसेज को 56263 पर भेज दें और SMS के ज़रिए आपका रिजल्ट आपको मिल जायेगा.29 Apr 2026 1:02 PMCG बोर्ड का रिजल्ट SMS के जरिए कैसे देखें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला, रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो जाती है या फिर स्लो हो जाती है ऐसे में SMS के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्टेप्स
-
CG बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितना अंक चाहिए
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होते हैं. अगर किसी छात्र के कुल अंक 33% से कम हैं, तो उसे फेल माना जाएगा. यह अंक थ्योरी पेपर और इंटरनल असेसमेंट के कुल अंकों पर आधारित होता है.
-
नंबर कम आने पर क्या करें?
अगर किसी छात्र के 10वी या 12वी के बोर्ड परीक्षा में कम अंक आये हैं तो अपनी कॉपियों की दोबारा जांच करा सकते हैं, रिजल्ट जारी होने के 15 दिन CGBSE के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे आपके अंक बढ़ सकते हैं. इसके अलावा सप्लीमेंट्री परीक्षा भी एक ऑप्शन है. जिसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
-
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को बधाई दिया
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है. उससे पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को बधाई संदेश भेजा है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर छात्रों को बधाई दी है.
-
9 साल बाद अप्रैल में आ रहा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नौ साल बाद अप्रैल माह में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर रहा है। आखरी बार 2017 में 21 अप्रैल को रिजल्ट आया था. लेकिन 12वीं की हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से 10 अप्रैल फिर 12वीं की हिंदी का पेपर हुआ था. इसी कारण रिजल्ट आने देरी हुई है.
-
12वीं की परीक्षा कितने छात्रों ने दी?
12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी. 12वीं की परीक्षा में 245785 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.
CGBSE कक्षा 10वी की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी. जिसमे 320535 विद्यार्थी ने पंजीकरण कराया था. पिछले साल 2025 में 10वीं बोर्ड में 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए,
-
ऐसे करें चेक
सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
अब आपके सामने दो विंडो दिखाई देगा। पहले में CGBSE Higher Secondary Result 2026 और दूसरे विंडो पर CGBSE High School Result 2026 लिंक शो करेंगा।
दोनों में से एक लिंक क्लिक करने पर नया पेज खुल जाएगा।
अब इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
परिणाम आते ही आप इसे डाउनलाड या फिर प्रिंट ले सकते हैं।
-
इन बेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
cg.results.nic.in
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
-
हालांकि हिंदी का पेपर लीक होने के कारण यह 10 अप्रैल को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसी वजह से इस बार रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। वहीं, इस बार बोर्ड परीक्षा 10वीं में इस बार 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे।