थोक मंडी में नकली मसाले का बड़ा खुलासा: Everest के नाम पर हो रही थी पैकिंग, लाखों का माल जब्त
बिलासपुर। बिलासपुर में राजस्व विभाग की टीम ने थोक मंडी व्यापार विहार में लाखों रुपये का नकली एवरेस्ट मसाला जब्त किया है। व्यापार विहार बालाजी मूवर्स एवं पैकर्स व्यापारिक संस्थान से लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला पकड़ाया है। नकली मसाला को शहर की दुकानों में खपाने की तैयारी थी। इससे पहले ही राजस्व विभाग में दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की है।
कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम भी मौके पर मौजूद थी। व्यापार विहार के उस जगह को सील कर दिया गया है जहां नकली एवरेस्ट मसाले को पैकेजिंग करने रखा गया था। छापामार कार्यवाही के दौरान एवरेस्ट मसाले के पदाधिकारी भी मौजूद रह, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि यह उनके संस्थान का प्रोडक्ट नहीं है। अब संबंधित संस्थान के संचालक के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, जिन्होंने इसे तैयार किया है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने दुकान और संस्थान सील कर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
इस पूरी कार्यवाही में सबसे बड़ी बात ये, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आखिर नकली मसाले की भनक क्यों नहीं लगी। जबकि मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की है। इस पूरी कार्यवाही से भी उन्हें फिलहाल दूर रखा गया है। पूरे मामले में नकली एवरेस्ट मसाले का गलत धंधा करने वालों के खिलाफ कितनी बड़ी कार्रवाई होती है और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी और जवाब देही दी जाती है। बिलासपुर के एसडीएम और अतिरिक्त तहसीलदार ने इस बात की पुष्टि कर दी है, नकली एवरेस्ट मसाले का बड़ा खेप पकड़ा गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाल ही में बड़े ब्रांडों के नाम पर नकली उत्पादों का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है। व्यापार विहार इलाके में की गई छापेमारी में एवरेस्ट समेत कई नामी ब्रांडों के नकली सामान की भारी खेप पकड़ी गई है। बीते दिनों
पुलिस और विशेष जांच टीम ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट पाउडर के हजारों पैकेट बरामद किया था । यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर ‘एडिशनल स्पेशल रिसीवर’ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई थी। कंपनियों ने शिकायत दर्ज कराई थी, उनके ब्रांड नाम का उपयोग करके घटिया सामान बेचा जा रहा है।
बिलासपुर के सबसे बड़ी थोक मंडी व्यापार विहार और माल धक्का रोड स्थित गोदामों में की गई। जांच में पाया गया, आरोपी नामी ब्रांडों के असली जैसे दिखने वाले रैपर और पैकेजिंग का उपयोग कर रहे थे, जिसके कारण आम ग्राहकों के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया था।
नकली ब्रांडेड सिगरेट और चायपत्ती की बनाई थी जब्ती
इससे पहले व्यापार विहार में ही करीब 4.5 लाख रुपये की नकली ब्रांडेड सिगरेट जब्त की गई थी। भारी मात्रा में नकली चायपत्ती और सर्फ एक्सेल बरामद किया गया।