बस्तर फाइटर के जवान का आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, परिवारिक तनाव से था परेशान

maut

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पदस्थ आरक्षक दिलीप तेलम ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कारणों के चलते उसने यह जानलेवा कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक दिलीप तेलम मध्य रक्षित केंद्र में तैनात था। उसने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक तनाव बताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आरक्षक के साथियों और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

जानकारी के अनुसार, जवान दिलीप तेलम उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

उधर धमतरी जिले में भी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान ने आत्महत्या कर ली। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवान की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। इस घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।