Google Analytics —— Meta Pixel

नकली नोट के कारोबार का पर्दाफाश, 98 हजार के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

nota

जांजगीर-चांपा ।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 98000 के नकली नोट के अलावा प्रिंटिंग का सामान भी बरामद किया गया । राष्ट्रबोध को मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फगुरम चौकी क्षेत्र के ग्राम पिहरीद में हुई है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इस गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार गुलशन नकली नोट बनाने और उसे मार्केट में खपाने का काम करता है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर की गई पुलिस की प्रारंभिक जांच-पड़ताल में सूचना सहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर पिहरीद गांव में राजेंद्र कुमार गुलशन के ठिकाने पर दबिश दी। और राजेंद्र कुमार गुलशन पकड़ा। पुलिस ने मौके से 98000 नकली नोट, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर आदि भी बरामद किया।