छात्रों के लिए जरूरी खबर: पीएटी-पीवीपीटी परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

exam

रायपुर। पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा की तरीखों में बदलाव किया गया है। व्यापम ने नई तारीख का ऐलान किया है। पीएटी-पीवीपीटी परीक्षा पहले 21 जून को आयोजित होने वाली थी, अब यह परीक्षा 28 जून रविवार को आयोजित होगी। रविवार की सुबह 10 बजे से 1ः15 बजे आयोजित की जाएगी।

बता दें कि एनटीए द्वारा नीट प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। इसी दिन पीएटी-पीवीपीटी की भी परीक्षा आयोजित होने वाली थी। ऐसे में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापम ने पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीखा को आयोजन की तारीख बदल दी है।

बता दें कि पीएटी, पीवीपीटी परीक्षा बीएससी ऑनर्स कृषि, बागवानी, वानिकी, बीटेक और पशुपालन व मत्स्य विज्ञान में डिप्लोमा जैसे पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नीचे देखें व्यापम द्वारा जारी आदेश…