तीन बड़े फरार सटोरियों पर शिकंजा: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

faraar

बिलासपुर। दुर्ग के महादेव सट्टा एप के बाद सट्टे के अवैध कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ, बिलासपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन बड़े फरार सटोरियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। दुर्ग के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप कांड के बाद छत्तीसगढ़ में किसी सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ इस तरह की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है। लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब ये तीनों सटोरिए देश छोड़कर विदेश नहीं भाग पाएंगे।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राज चेतानी, रोहित पंजवानी और सागर चेतवानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इन तीनोंसटिरयों के खिलाफ छत्तीसगढ़ बिलासपुर के अलग-अलग थानों में सट्टेबाजी, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के तहत दर्जनों गंभीर अपराध दर्ज है। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार है। जांच में यह बात सामने आई है, ये सटोरिए छत्तीसगढ़ से बाहर दूसरे राज्यों में ठिकाना बदलकर पुलिस की नजरों से छिप रहे हैं। वहीं से आधुनिक संसाधनों व ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए बिलासपुर और आसपास के जिलों में सट्टे का बड़ा सिंडिकेट ऑपरेट कर रहे हैं। पुलिस को अंदेशा था कि आरोपी फर्जी पासपोर्ट या अन्य रास्तों से देश से बाहर भागने की फिराक में हैं।

पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर राज चेतानी कोलकाता में छिपकर सट्टे का पूरा चैनल चला रहा है। पुलिस का मानना है, पुलिस का दबाव बढ़ने और पकड़ में आने का खतरा बढ़ते ही अपराधी नेपाल व दुबई के रास्ते भागने के फिराक में रहते हैं। ये दोनों देश सुरक्षित ठिकाना है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है, जुआ, ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े सटाेरियों और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय से लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद तीनों सटोरिए देश छोड़कर बाहर नहीं भाग पाएंगे।

रीसेंट पोस्ट्स