Google Analytics —— Meta Pixel

महापौर की पहल पर दुर्ग शहर में पहला महर्षि वाल्मीकि की प्रतिम, प्रतिमा स्थल के निर्माण के लिए  80000 की स्वीकृति

valmiki

दुर्ग।  अखिल भारती महर्षि वाल्मीकि समाज की मांग पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने  शहर का पहला महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अपने निधि से स्टील रेलिंग की चबूतरा निर्माण करने महापौर निधि से 80000 समाज को स्वीकृति प्रदान की है ।  इस दौरान समाज का उपाध्यक्ष शुभम गोईर,  सदस्य आनंद  करोसिया संतोष श्यामसुखा किरण गोईर, और नितिन करोसिया, कपिल गोइर,विनय म्हरोलिया,उमेश करोसिया के अलावा निहाल करोलिया एव अन्य मौजूद थे ।
इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने कहा दुर्ग का प्रथम नागरिक होने के कारण मेरा हर धर्म समुदाय की भावनाओं का सम्मान आदर करना दायित्व है इस कड़ी में मेरा सौभाग्य है की सिद्धार्थ नगर में शहर का पहला महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा स्थापित करने चबूतरा निर्माण में अपनी भागीदारी निभा रहा हूं ।  उन्होंने कहा वाल्मीकि समाज के लोग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना महात्वपूर्ण योगदान दे रहे है। और समाज के सदस्यों द्वारा धूमधाम एव हर्षोउल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाया जाता है,  । सिद्धार्थ नगर काली मंदिर के पास छोटा सा शिव मंदिर के बाजू में रिक्त जगह पर चबूतरा निर्माण  कराया जाएगा । चबूतरा निर्माण कार्य हेतु समाज के सदस्य लोगो ने महापौर का आभार व्यक्त किया ।

रीसेंट पोस्ट्स