छात्रों का इंतजार खत्म, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं द्वितीय अवसर परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं-12वीं द्वितीय अवसर मुख्य परीक्षा की टाइम टेबल जारी कर दी गई है। हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई और हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक होगी।
10वीं की परीक्षा
गणित परीक्षा गुरूवार 9 जुलाई।
हिंदी परीक्षा शनिवार 11 जुलाई।
अंग्रेजी परीक्षा मंगलवार 14 जुलाई।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम बुधवार 15 जुलाई।
विज्ञान गुरूवार 16 जुलाई।
सामाजिक विज्ञान शनिवार 18 जुलाई।
संस्कृत सोमवार 20 जुलाई।
12वीं की परीक्षा
हिंदी परीक्षा बुधवार 8 जुलाई
अंग्रेजी परीक्षा शुक्रवार 10 जुलाई।
संस्कृत परीक्षा शनिवार 11 जुलाई।
इतिहास परीक्षा सोमवार 13 जुलाई।
भूगोल परीक्षा बुधवार 15 जुलाई।
समाज शास्त्र परीक्षा गुरूवार 16 जुलाई।
राजनीति विज्ञान परीक्षा शुक्रवार 17 जुलाई।
मनोविज्ञान परीक्षा शनिवार 18 जुलाई।
गणित परीक्षा मंगलवार 21 जुलाई।
जीव विज्ञान परीक्षा बुधवार 22 जुलाई।